बदायूं: उझानी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.
बदायूं: उझानी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
न्यायालय में पेश किए गए सभी 11 आरोपी, पुलिस ने की नियमानुसार कार्रवाई
उझानी, बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उझानी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के दौरान उझानी पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 11 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
1. चाहत पुत्र नन्नू, निवासी पठान टोला, उझानी।
2. करन पुत्र राजू, निवासी बाजार कलां, उझानी।
3. सचिन पाल पुत्र राजेश पाल, निवासी ग्राम सकरी, थाना उझानी।
4. एजाज पुत्र हनीफ, निवासी ग्राम बसोमा, उझानी।
5. इस्पेंद्र पुत्र हवलदार सिंह, निवासी ग्राम बुर्रा फरीदपुर, उझानी।
6. भावेंद्र पाल पुत्र तुलसी राम, निवासी ग्राम बरीका नगला, उझानी।
7. अजय पुत्र उमेश, निवासी ग्राम संजरपुर बालजीत, थाना उझानी।
8. सुरेंद्र यादव पुत्र हरी सिंह, निवासी ग्राम सहायपुर, थाना उझानी।
9. रामकुमार पुत्र रामचंद्र, निवासी ग्राम मुरावन नगला, उझानी।
10. राजू उर्फ राजेंद्र पुत्र कृष्णपाल, निवासी ग्राम अब्दुल्लागंज, थाना उझानी।
11. श्रीपाल उर्फ दिनेश पुत्र छोटे लाल कश्यप, निवासी मोहल्ला नझियाई, थाना उझानी, जनपद बदायूं।
पुलिस के मुताबिक, रविवार को करीब तीन बजे सभी गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश
NEWS NATION EXPRESS
Join the conversation