जिलाधिकारी के आदेश के बाद यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज.
डीएम के आदेश पर यातायात पुलिस सख्त, उझानी में ओवरलोड स्कूली ई-रिक्शा पकड़ा
उझानी/बदायूं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को यातायात उपनिरीक्षक मुरारी लाल साहू ने नगर के घंटाघर चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड स्कूली ई-रिक्शा को रोक लिया।
जांच के दौरान ई-रिक्शा के कागजात चेक किए गए। साथ ही चालक को सख्त हिदायत दी गई कि निर्धारित मानकों के अनुसार ही बच्चों को बैठाया जाए। चेतावनी देने के बाद ई-रिक्शा को छोड़ दिया गया।
यातायात उपनिरीक्षक मुरारी लाल साहू ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश का नगर में सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिन विद्यालयों के वाहन निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उनके वाहनों और संबंधित विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी स्थिति में खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश
Join the conversation