मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")
BREAKING NEWS

चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार.


चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उझानी/बदायूं। थाना उझानी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी उझानी श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में पुलिस टीम अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में थाना उझानी में दर्ज मु0अ0सं0 334/2026, धारा 305(C), 317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त बाबू पुत्र नन्हे, निवासी ग्राम फकीराबाद, थाना उझानी, जनपद बदायूं, उम्र 19 वर्ष को पुलिस ने रियोनईया से फकीराबाद जाने वाले रास्ते पर पानी की टंकी के पास से 24 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

बाबू पुत्र नन्हे, निवासी ग्राम फकीराबाद, थाना उझानी, जनपद बदायूं, उम्र 19 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 विपिन कुमार, थाना उझानी, बदायूं।
2. का0 490 मनोज कुमार, थाना उझानी, बदायूं।
3. का0 1161 श्यामी मावी, थाना उझानी, बदायूं।

प्रभारी निरीक्षक
थाना उझानी, बदायूं

स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

Join the conversation