उझानी में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले.
उझानी में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले
उझानी/बदायूं। थाना उझानी क्षेत्र के गौतमपुरी मोहल्ले में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष के 55 वर्षीय विजयपाल पुत्र चंद्रपाल और 24 वर्षीय सुभाष पुत्र विजयपाल, जबकि दूसरे पक्ष के 25 वर्षीय कमल पुत्र कुंवरपाल शामिल हैं।
घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे तीनों घायलों का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मेडिकल परीक्षण कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश
NEWS NATION EXPRESS
Join the conversation