मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

उझानी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दो युवकों को किया गिरफ्तार.


उझानी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दो युवकों को किया गिरफ्तार

उझानी/बदायूं। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के नेतृत्व में थाना उझानी पुलिस ने शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत दो युवकों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को अलग-अलग मामलों में शांति भंग होने की संभावना को देखते हुए परमवीर पुत्र रामभरोसे, निवासी मोहल्ला बहादुरगंज, कस्बा एवं थाना उझानी, उम्र करीब 21 वर्ष तथा हर्देश पुत्र वेदराम, निवासी ग्राम बरसुआ, थाना उझानी, उम्र करीब 20 वर्ष को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद उपजिलाधिकारी सदर, बदायूं के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।

स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश
NEWS NATION EXPRESS

Join the conversation