मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")
BREAKING NEWS

उझानी सीएचसी का सीडीओ गामिनी सिंगला ने किया निरीक्षण.


उझानी सीएचसी का सीडीओ गामिनी सिंगला ने किया निरीक्षण

बदायूं के मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने गुरुवार एक बजे के आसपास उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल के कर्मचारियों में हलचल मच गई। सीडीओ गामिनी सिंगला ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, जांच केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। सीडीओ ने मरीजों को समय से उपचार और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को भी देखा और संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश

Join the conversation