मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उझानी पुलिस ने किया गिरफ्तार.


नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उझानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

उझानी। थाना उझानी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय अमन पुत्र तौफीक अहमद निवासी ढकिया, थाना बहेड़ी, जनपद बरेली को 29 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना उझानी में मुकदमा दर्ज है। विवेचना के दौरान संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी को नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी टीम: उ0नि0 अविनाश पुण्ढीर, का0 रविन्द्र सिंह एवं का0 लक्ष्मण सिंह।

स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

Join the conversation