चोरी की बाइक के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार, उझानी पुलिस को मिली सफलता.
चोरी की बाइक के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार, उझानी पुलिस को मिली सफलता
बदायूं। थाना उझानी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UP25CY9739 बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:45 बजे रौली रोड से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश पुत्र उमाशंकर (19 वर्ष), समीर पुत्र समी अहमद (16 वर्ष, बाल अपचारी) और मनोज पुत्र वेदपाल (23 वर्ष), निवासी ग्राम बरातेगदार, थाना सिविल लाइन, बदायूं के रूप में हुई है।
बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में 26 सितंबर 2026 को थाना उझानी में मुकदमा अपराध संख्या 369/26, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। बाइक बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 प्रवीन कुमार, थाना उझानी
- उ0नि0 प्रेमपाल सिंह, थाना उझानी
- का0 612 हिमांशु सिरोही
- का0 1128 नगेन्द्र सिंह
- का0 619 प्रवीण कुमार
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश
Join the conversation