मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

बदायूँ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित.


बदायूँ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रक्तदान शिविर आयोजित

कार्यकर्ताओं के साथ छात्रावास के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक किया रक्तदान

बदायूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बदायूँ स्थित रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज एवं एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रानी अवंतीबाई लोधी शिक्षण संस्थान के छात्रावास में रहने वाले बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर सेवा भावना का परिचय दिया।


केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और जनकल्याण की भावना प्रमुख रही है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान करना मानव सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है और इससे बड़ा मानवीय कार्य कोई नहीं है।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया।

जिला हेड रिपोर्टर जयपाल सिंह की रिपोर्ट
NEWS NATION EXPRESS

Join the conversation