बदायूं के उझानी सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक हरीश शाक्य ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन.
बदायूं के उझानी सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक हरीश शाक्य ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर किया उदघाटन
बदायूं के उझानी सीएचसी परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार साढ़े बारह बजे के आसपास बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया । इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद मरीज के लिए समय पर मिला रक्त जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर में रक्तदान करने पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की देखरेख में रक्तदाताओं से रक्त एकत्र किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान के दौरान आवश्यक सावधानियों और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा। अधिकारियों ने बताया कि एकत्र किए गए रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
Join the conversation