मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

वितरोई तिराहा के पास सड़क हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे जीजा-साले घायल; साले की हालत गंभीर.


वितरोई तिराहा के पास सड़क हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रहे जीजा-साले घायल; साले की हालत गंभीर
बदायूं। थाना उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई तिराहा के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले घायल हो गए। दोनों कछला गंगा घाट से अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में साले राजकुमार की हालत गंभीर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, थाना उझानी क्षेत्र के कुड़ा नरसिंहपुर गांव निवासी 22 वर्षीय राजकुमार पुत्र रनवीर अपने जीजा 24 वर्षीय अजय पुत्र राधेश्याम, निवासी तईपुर गांव, जनपद कासगंज, के साथ बाइक से कछला गंगा घाट से अपने दादा होरीलाल का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई तिराहा के पास एक स्कूटी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर कछला पुलिस और पीआरवी-112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे चिकित्सकों ने राजकुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं रेफर कर दिया। वहीं अजय का उपचार सीएचसी में कराया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में शामिल स्कूटी और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

Join the conversation