मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

उझानी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में ससुर-सास को किया गिरफ्तार.


उझानी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में ससुर-सास को किया गिरफ्तार

उझानी/बदायूं। थाना उझानी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए रवाना किया।

पुलिस के अनुसार, कासगंज निवासी विनोद कुमार साहू की तहरीर पर 10 सितंबर 2026 को थाना उझानी में मु0अ0सं0 341/26, धारा 85/80(2) BNS एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या की गई।


मामले में नामजद आरोपी विशाल साहू (पति) को पुलिस द्वारा 12 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसी क्रम में 17 सितंबर 2026 को पुलिस ने राजीव साहू (ससुर), उम्र करीब 58 वर्ष तथा प्रिवीना साहू (सास), उम्र करीब 56 वर्ष, निवासी रेलवे रोड, रामलीला ग्राउंड के पास, उझानी को छतुईया रेलवे फाटक से कछला की ओर करीब 100 मीटर की दूरी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी का समय करीब 13:15 बजे बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य नामजद आरोपी अर्जुन उर्फ सार्थक (देवर) भी शामिल है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज है और पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

1. राजीव साहू पुत्र द्वारिका प्रसाद — ससुर
2. प्रिवीना साहू पत्नी राजीव साहू — सास

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

- उ.नि. प्रवीण चौहान, थाना उझानी, बदायूं
- का. 1598 रोहित कसाना, थाना उझानी, बदायूं
- म0का. 1483 मनीषा शर्मा, थाना उझानी, बदायूं

स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश
NEWS NATION EXPRESS

Join the conversation