मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनने के बाद पहली बार सहसवान पहुंचे सालिम क़ादरी, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत.


जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनने के बाद पहली बार सहसवान पहुंचे सालिम क़ादरी, फूल-मालाओं से हुआ जोरदार स्वागत

बदायूं। समाजवादी छात्र सभा में सहसवान निवासी मोहम्मद सालिम क़ादरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार सहसवान पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

मोहम्मद सालिम क़ादरी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा के बाद से ही समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाई दी जा रही है। सहसवान पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत के दौरान नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी सालिम क़ादरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना तथा युवाओं को संगठन से जोड़ना होगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सालिम क़ादरी को मिली नई जिम्मेदारी से समाजवादी छात्र सभा को जनपद में मजबूती मिलेगी। उनकी सक्रियता और युवाओं के बीच पकड़ का लाभ संगठन को मिलेगा।

इस अवसर पर सपा नेता गजेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान, जावेद फारुकी, काशिफ अली खान, अनवर अली, समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष मुनाजिर हुसैन कादरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

बदायूं से संवाददाता फहीम खान की रिपोर्ट।

Join the conversation