भारत-बेल्जियम के बीच बढ़ेगा रक्षा और सेमीकंडक्टर सहयोग, दोनों देशों ने कई समझौतों पर जताई सहमति.
भारत-बेल्जियम के बीच बढ़ेगा रक्षा और सेमीकंडक्टर सहयोग, दोनों देशों ने कई समझौतों पर जताई सहमति
नई दिल्ली। भारत और बेल्जियम ने रक्षा, सेमीकंडक्टर तकनीक, साइबर सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के बीच हुई मुलाकात में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, उच्चस्तरीय संवाद और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने पर जोर दिया। सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को भी भविष्य के लिए अहम बताया गया।
भारत और बेल्जियम ने स्वच्छ ऊर्जा तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े समझौतों और एमओयू का भी आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत गति से आगे बढ़ रही है।
NEWS NATION EXPRESS | राष्ट्रीय समाचार
Join the conversation