मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

उझानी में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, 52 ताश के पत्ते और 8,050 रुपये बरामद.


उझानी में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, 52 ताश के पत्ते और 8,050 रुपये बरामद

बदायूं। थाना उझानी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 8,050 रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना उझानी क्षेत्र के मित्तल नगर स्थित संतोषी स्कूल के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवेद पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला गंजशहीदां उझानी, महावीर पुत्र मनीराम निवासी ग्राम इटऊआ उझानी, सर्वेश पुत्र छत्रपाल निवासी मोहल्ला नझियाई उझानी, बब्लू पुत्र फूलन शाह निवासी मोहल्ला मदीना कॉलोनी उझानी तथा अनीत बाबू पुत्र बच्चन शाह निवासी मोहल्ला मदीना कॉलोनी चटईया उझानी के रूप में बताई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश के पत्ते और 8,050 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

Join the conversation