मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त")

बदायूं में चोरी की 5 मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार.



बदायूं में चोरी की 5 मोटरसाइकिलों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की अगुवाई में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कब्रिस्तान की बाउंड्री के अंदर से तीन मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजा पुत्र पप्पू, निवासी मोहल्ला नाहर खां सराय, थाना कोतवाली, बदायूं; मुजाहिद पुत्र साहिद, निवासी खेड़ा बुजुर्ग, थाना सिविल लाइन, बदायूं; तथा आशु पुत्र मुन्ने, निवासी ग्राम बदरियां, थाना सोरों, जनपद कासगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तथा चेसिस नंबर घिसकर उनमें बदलाव करते थे और बाद में उन्हें बेच देते थे। इस संबंध में थाना कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश

Join the conversation