बदायूं में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद.
बदायूं में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन की अगुवाई में सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने वांछित एवं पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सुरजन सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह, निवासी फिरोजपुर इकलहरी, थाना सिविल लाइन, बदायूं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त को गुरुवार को करीब तीन बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
स्टेट हेड जयपाल सिंह की रिपोर्ट, उत्तर प्रदेश
Join the conversation