मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त ")

शिक्षक दिवस पर सुलतानपुर में 20 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान.


शिक्षक दिवस पर सुलतानपुर में 20 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

सुलतानपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सुलतानपुर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों ने गोरखपुर से मुख्यमंत्री के शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति-पत्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। सम्मान समारोह में मौजूद शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। 

Join the conversation