मल्टीमीडिया न्यूज एजेंसी (“सरकारी पंजीकरण प्राप्त ")

रजनी सिंह बागी’ की दावेदारी पर उमड़ा समर्थकों का सैलाब, भीड़ ने दिखाया दावेदारी का मजबूत आधार.


रजनी सिंह “बागी” की दावेदारी से गरमाया कांग्रेस संगठन का माहौल, समर्थन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

बदायूँ। कांग्रेस में जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया के बीच रजनी सिंह “बागी” की दावेदारी ने जिले के राजनीतिक एवं संगठनात्मक माहौल में हलचल बढ़ा दी है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और उत्साह चर्चा का प्रमुख विषय रहा।

रजनी सिंह “बागी”, पूर्व प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, 115 सदर बदायूँ ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं ने उत्साह दिखाया और लगातार नारे लगाए।

सम्मेलन में दिखाई दिया कार्यकर्ताओं का जोश उनके समर्थकों के बीच रजनी सिंह “बागी” के प्रति मजबूत समर्थन और संगठन में उनकी स्वीकार्यता के संकेत के रूप में देखा गया। समर्थकों ने इसे रजनी सिंह की दावेदारी के पक्ष में दिखाई दे रही मजबूत जनभावना बताया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गौरव कुमार सिंह ने किया।

जिला अध्यक्ष पद के लिए रजनी सिंह “बागी” द्वारा आवेदन किए जाने के बाद कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अब निगाहें संगठन की आगामी प्रक्रिया और अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

संपर्क: 7500175060


Join the conversation