*किसानों की खड़ी फसल बर्बाद कर रहे अन्ना जानवर*
*रिपोर्टर.मोहम्मद अजमेरी जिला ब्यूरो न्यूज़ नेशन एक्सप्रेस फतेहपुर*
विजयीपुर। विकासखण्ड क्षेत्र में अन्ना जानवरों की भरमार है। सड़कों से लगाकर खेतों तक अन्ना जानवरों का आतंक देखा जा रहा है। क्षेत्र में गौशालाओं के होने के बाद भी अन्ना गोवंशो को गौशाला में नहीं छोड़ा जा रहा है। जिससे किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के वलीपुर रमसगरा मजरे रामपुर गांवों में भी अन्ना गोवंश किसानों की नींद उड़ा रहें हैं। फसल बचाने के लिए लोगों को रात भर रतजगा कर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। बावजूद इसके भी किसानों को फसल बचाने के लाले पड़े हैं। खेतों पर खड़ी फसल को गन्ना गोवंश बर्बाद कर रहे हैं। गांव के रहने वाले रामलाल, संतोष, ऊदल, रामू व रामकरन समेत दर्जनों किसानों ने बताया कि क्षेत्र में अन्ना जानवरों की भरमार है। जो खेतों पर खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। रात दिन खेतों की रखवाली करने के बाद भी फसल नहीं बच पा रही है। किसानों ने बताया कि कई बार जिम्मेदारों से अन्ना गोवंशो को गौशाला भेजवाने की बात कही गई लेकिन जिम्मेदारों ने किसानों की बातों को अनसुना कर दिया। आज हालात यह है कि खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। गांव में करीब आधा सैकड़ा से अधिक जानवरों का झुंड जिस खेत से निकल जाता है उस खेत की खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। लोग घरों को छोड़कर कर खेतों में रहने को मजबूर हैं। फिर भी फसल बचाना मुश्किल हो रहा है।
SOCIAL PLUGIN (PLEASE FOLLOW US)